कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत

कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत

फ्रांसीसी नौसेना पोत टोनेर (उभयचर आक्रमण पोत) और सर्कूफ (फ्रिगेट श्रेणी का पोत) कोच्चि में दो दिवसीय सद्भावना यात्रा पर हैं। ये पोत 30 मार्च 2021 को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पर पहुंचें जहां उनका स्वागत नौसेना बैंड के शानदार कार्यक्रम के साथ नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस यात्रा के तहत नई दिल्ली में भारत में फ्रांसीसी राजदूत, श्री एमानुयल लेनेन, हिंद महासागर में फ्रेंच जाइंट फोर्सेज़ कमांडर (एएलआईएनडीआईईएन), रियर एडमिरल जैक्स फायर्ड और पुडुचेरी में फ्रांस की कोंसल जनरल, श्रीमति लिज़ टालबोट बार जो कि फ्रांसीसी प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे वे भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

फ्रांसीसी प्रतिनिधि मंडल और फ्रांसीसी नौसेना पोतों के कमान अधिकारयों ने 30 मार्च 2021 को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल ए. के. चावला से मुलाक़ात की। ये पोत 01 अप्रैल 2021 को कोच्चि से रवाना होंगे।

भारत और फ्रांस के बीच बातचीत मजबूत साझेदारी के रूप में विकसित हुई है विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में। नियमित रूप से किए जाने वाले द्विपक्षीय अभ्यास, पोतों द्वारा सद्भावना यात्रा और दोनों नौसेनाओं के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडलों के दौरे आपसी सहयोग और संयुक्त कौशल में वृद्धि का प्रतीक हैं।

  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
  • कोच्चि में फ्रांसीसी नौसेना पोत
Back to Top