कैंपबेल बे में नौसेनाध्यक्ष का आगम

कैंपबेल बे में नौसेनाध्यक्ष का आगम

नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी ने 13 नवंबर 2020 को कैंपबेल बे, ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस बाज का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर कर्मियों के साथ एकजुटता व्यक्त करना था।

नौसेनाध्यक्ष का स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम, कमांडर-इन-चीफ अंडमान एंड निकोबार कमांड (CINCAN) ने किया। उन्हें प्रचलित सुरक्षा परिदृश्य में तत्परता सहित कमान की परिचालन तैयारियों और बुनियादी ढांचे के पहलुओं की जानकारी दी गई।

भा नो पो बाज में कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान सीएनएस ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधार को हर समय चालू रखने में उनके योगदान को स्वीकार किया। इस अवसर पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, डीएससी और जीआरईएफ के साथ-साथ रक्षा नागरिक भी उपस्थित थे।

भू-रणनीतिक रूप से स्थित एयर स्टेशन, भा नो पो बाज, आईओआर से गुजरने वाले महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री लेन की निगरानी करता है।

यह एयरबेस कई सैन्य विमानों के संचालन की सहायता करता है, जो दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिणी हिंद महासागर पर निगरानी को सक्षम बनाता है।

भा नो पो बाज नागरिक अधिकारियों को, जिसमें हताहत निकासी, मानवीय सहायता और आपदा राहत और खोज और बचाव शामिल हैं, सहायता प्रदान करता है और निकोबार समूह द्वीप समूह में तैनात जहाजों के परिचालन सामान लादने उतारने की सुविधाओं के लिए एक सहायक आधार के रूप में भी कार्य करता है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top