ऑपरेशन समुद्र सेतु - 700 भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व माले से टूटिकोरिन के लिए रवाना हुआ
ऑपरेशन समुद्र सेतु - 700 भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व माले से टूटिकोरिन के लिए रवाना हुआ
भारतीय नौसेना पोत जलाश्व, जो विदेशों से समुद्र के रास्ते हमारे नागरिकों को घर वापस लाने के भारत के राष्ट्रीय प्रयास में योगदान के लिए भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत अपनी तीसरी यात्रा के लिए 04 जून 2020 को माले, मालदीव पहुंचा था, 05 जून 2020 को देर शाम 700 भारतीय नागरिकों के साथ भारत के लिए रवाना हुआ । पोतारोहण के दौरान, मालदीव कोस्ट गार्ड के कमांडेंट, कर्नल मोहम्मद सलीम ने पोत का दौरा किया।
इस यात्रा के साथ, भारत सरकार के मिशन वंदे भारत के व्यापक दायरे के तहत जलाश्व मालदीव और श्रीलंका से भारतीय तट पर लगभग 2700 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक ले आएगा।
पोत पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और इसके 07 जून 2020 तक टुटिकोरिन पहुँचने की उम्मीद है।
निकाल कर लाए गए लोगों को टुटिकोरिन, तमिलनाडू में उतारा जाएगा और राज्य अधिकारियों को सौंपाजाएगा।