ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो मगर पोतारोहित भारतीय नागरिकों के साथ माले से रवाना हुआ

ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो मगर पोतारोहित भारतीय नागरिकों के साथ माले से रवाना हुआ

भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए माले, मालदीव तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय नौसेना पोत, भा नौ पो मगर कर्मियों के पोतारोहण को पूरा करने के बाद माले, मालदीव से रवाना हुई।

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ऑपरेशन समुद्र सेतु के भाग के रूप में भारतीय नौसेना ने मालदीव से भारतीय नागरिकों के स्वदेश आगमन के दूसरे चरण के लिए भा नौ पो मगर को तैनात किया है। पहले चरण में, भा नौ पो जलाश्व ने 10 मई 2020 को मालदीव में फंसे कुल 698 भारतीय नागरिकों को निकाला था।

माले में भारी बारिश के कारण स्थिति मुश्किल होने के बावजूद भी इस पोत में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई थी। इस पोत में कुल 202 कर्मी पोतारोहित हुए, जिसमें 24 महिलाएं, दो गर्भवती माताएं और 2 बच्चे शामिल हैं। पुरुषो में से तमिलनाडु के एक निवासी का पैर टुटा हुआ है।

08 मई को अपनाई गई प्रक्रिया के अनुसार, निकाले गए लोगों की मेडिकल जांच की गई, उनके सामान को कीटाणुरहित किया गया और पोत पर लगे विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार आईडी आवंटित की गई।

पोतारोहाण का कार्य पूर्ण होने के बाद, आज शाम को भा नौ पो मगर कोच्चि के लिए रवाना हुई।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top