आईएनएस तरंगिनी का फ्रांस में पोर्ट बॉरदॉ का दौरा

आईएनएस तरंगिनी का फ्रांस में पोर्ट बॉरदॉ का दौरा

सात महीने चलने वाली समुद्र यात्रा के भाग के रूप में आईएनएस तरंगिनी बॉरदॉ, फ्रांस के बंदरगाह के दौरे पर है, जिसका विषय 'विभिन्न महासागरों और संयुक्त राष्ट्र की समुद्रयात्रा' है। 94वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 30 अधिकारियों ने जहाज़ पर समुद्री यात्रा, इंजीनियरिंग, विद्युत, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण उपकरण, ब्रिज निगरानी, नेविगेशन और संचार में प्रशिक्षण प्राप्त किया। बॉरदॉ बंदरगाह में ठहरने के दौरान, इस जहाज़ पर रियर एडमिरल पियरे कनाल, स्थानीय फ्रांसीसी नौसेना कमांडर, ब्रिगेडियर एस के शर्मा, भारतीय रक्षा सहचारी और अन्य सम्मानीय लोगों ने दौरा किया। इस जहाज़ ने 'क्रू मार्च' का प्रदर्शन किया, मुसी डी'एक्विटेन संग्रहालय का दौरा किया, बॉरदॉ वाइन फेस्टिवल में भाग लिया, लोगों द्वारा भ्रमण के लिए खोला गया और साथ ही इस जहाज़ पर एक रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया। यह जहाज़ 19 जून 2018 को रॉटरडैम, नीदरलैंड से रवाना होगा।

आईएनएस तरंगिनी का फ्रांस में पोर्ट बॉरदॉ का दौरा

आईएनएस तरंगिनी का फ्रांस में पोर्ट बॉरदॉ का दौरा

Back to Top