आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पूर्वी नौसेना कमान के अपने पहले दौरे पर

आंध्र प्रदेश के माननीय राज्यपाल, श्री बिस्वभूषन हरिचंदन ने 31 जुलाई 2019 को पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) विशाखापत्तनम का आधिकारिक दौरा किया। माननीय राज्यपाल ईएनसी के अपने पहले दौरे पर थे और उनका स्वागत वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईएनसी ने भा नौ पो देगा पर किया जहाँ माननीय राज्यपाल ने औपचारिक गार्ड ऑफ़ ऑनर की समीक्षा की।

माननीय राज्यपाल ने एचक्यूईएनसी में सी-इन-सी के साथ चर्चा की और उन्हें भारतीय नौसेना की क्षमताओं और ईएनसी की भूमिका और जिम्मेदारियों की व्यापक जानकारी दी गई। बाद में राज्यपाल को नाव द्वारा बंदरगाह का परिचय कराने हेतु यात्रा पर ले जाया गया जिसके बाद देश में निर्मित स्टेल्थ फ्रिगेट भा नौ पो शिवालिक और पनडुब्बी का दौरा कराया गया जहाँ उनका निर्देशित दौरा आयोजित किया गया और भारतीय नौसेना की सीमावर्ती इकाइयों की संचालन क्षमताओं की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

श्री बिस्वभूषन हरिचंदन ने 24 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। माननीय राज्यपाल सरकारी कार्यक्रमों के लिए विशाखापत्तनम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पूर्वी नौसेना कमान के अपने पहले दौरे पर

Back to Top